पलामू में युवक की गर्दन पर मारा ब्लेड, लूटपाट:रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराने आया था, गंभीर हाल में रिम्स रेफर किया गया

पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंसा गांव निवासी विनय कुमार चंद्रवंशी पर तीन लुटेरों ने हमला किया। घटना रविवार की रात की है। विनय अपने रिश्तेदार को मेदिनीनगर के सेवा सदन में भर्ती कराने गए थे। वापसी में रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ पर तीन अज्ञात लुटेरों ने उनकी कार रोकी। लुटेरों ने विनय को अपने साथ चलने को कहा। मना करने पर उनके हाथ पर ब्लेड से वार किया। डर के मारे विनय लुटेरों की बात मान गए। गर्दन में ब्लेड मार किया लहूलुहान लुटेरे विनय को पाटन थाना क्षेत्र के कोरियाडीह ले गए। वहां उन्होंने विनय की गर्दन पर ब्लेड से हमला किया। उनका मोबाइल और पैसे लूट लिए। लुटेरे विनय को घायल अवस्था में कार में बंद कर फरार हो गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कार में घायल विनय को देखा। उन्होंने विनय को किशनपुर ओपी जाने की सलाह दी। पुलिस ने विनय को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *