पलामू में रोजगार सेवक 7 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार:मनरेगा कूप योजना में एंट्री के लिए सरकारी आवास में एसीबी की कार्रवाई

पलामू जिले के नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रोजगार सेवक जितेंद्र राम को 7 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मनरेगा कूप योजना में एंट्री करने के नाम पर की गई। सरईडीह निवासी राजन यादव की मनरेगा योजना के तहत 4 लाख 72 हजार रुपए की कूप स्वीकृत हुई थी। राजन ने मजदूरी भुगतान के लिए एंट्री करने के लिए रोजगार सेवक जितेंद्र राम से कई बार आग्रह किया, लेकिन जितेंद्र राम घूस की राशि देने के बाद ही भुगतान की बात करता था। राजन यादव ने इसकी शिकायत एसीबी पलामू कार्यालय में की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई और कार्रवाई के लिए एक टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप प्रखंड कार्यालय में बने सरकारी आवास में रोजगार सेवक ने जैसे ही लाभुक से 7000 रुपए की घूस ली, एसीबी टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जितेंद्र राम को मेदिनीनगर कार्यालय लाया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। एसीबी टीम द्वारा नौडीहा बाजार ब्लॉक में यह पहली कार्रवाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *