पलामू में एक नवविवाहिता की उसके ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका सिमरन सिंह (21) शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला निवासी बबलू सिंह की बेटी थी। सिमरन की शादी 7 फरवरी को पाटन थानाक्षेत्र के नौडीहा निवासी पीडीएस डीलर विनीत सिंह से हुई थी। मायके वालों को फोन कर कहा- सिमरन को लगी गोली सोमवार रात 10:30 बजे सिमरन के ससुराल से फोन आया कि उसे गोली लग गई है। विनीत सिंह कुछ लोगों के साथ सिमरन को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। मृत अवस्था में सिमरन को हॉस्पिटल में छोड़कर ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। परिवार वालों ने सिमरन के शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भेजा गया। शादी के बाद से ही कर रहे थे प्रताड़ित पिता बबलू सिंह के अनुसार, शादी के बाद से ही विनीत बेटी को प्रताड़ित करता था। विनीत का किसी अन्य युवती से संबंध था, जिसके बारे में उसने सिमरन को भी बताया था। इसी कारण शादी के महज साढ़े तीन महीने में कई बार विवाद हुआ। जब परिवार ने समझाने की कोशिश की तो वह 10 लाख रुपए की मांग करने लगा। शादी के दूसरे दिन ही मायके पहुंचाया था विनीत ने शादी के दूसरे दिन ही सिमरन को मायके भेज दिया था। सिमरन 14 अप्रैल को ससुराल गई थी। घटना वाले दिन भी मायके पक्ष के लोग विनीत को समझाकर शाम में लौटे थे। इसके कुछ देर बाद ही सिमरन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ————————————- इसे भी पढ़ें…. पलामू में पति-पत्नी की लड़ाई हुई खौफनाक:नशे में पति ने पत्नी को दांत से काटा, पत्नी ने टांगी से काट शौचालय के गड्ढे में दफनाया पलामू जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने खौफनाक रूप ले लिया। पांकी थाना क्षेत्र के गरिहारा गांव में एक महिला ने अपने पति की टांगी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक बुधन उरांव और उसकी पत्नी ललिता देवी के बीच झगड़ा हुआ। नशे में धुत बुधन ने पत्नी की पिटाई की और कई जगह दांतों से काट लिया। बचाव में ललिता ने पति को धक्का दिया। वह जमीन पर गिर गया। इसी दौरान ललिता ने टांगी से वार कर उसकी जान ले ली। घटना गुरुवार की है। पूरी खबर पढ़ें..


