पलामू में शादी का वादा कर दो सहेलियों से दुष्कर्म:लॉज में ले जाकर घटना को दिया अंजाम, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे की तलाश जारी

लातेहार की रहने वाली दो सहेलियों के साथ शादी का झांसा देकर पलामू में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी मिन्हाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी शेर मोहम्मद उर्फ शमशेर की तलाश जारी है। दोनों आरोपी रिश्ते में ममेरा फुफेरा भाई हैं। पीड़िता में 19 और 18 वर्षीय दो सहेलियां हैं। 19 वर्षीय युवती की मुलाकात दो साल पहले सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर निवासी मिनहाज अंसारी (30) से हुई थी। 18 वर्षीय युवती का आरोपी शमशेर पाटन के पांडेपुरा का रहने वाला है। वह पीड़िता का रिश्तेदार है। लॉज में ले जा कर किया रेप 12 फरवरी को मिनहाज अंसारी मोटरसाइकिल से दोनों युवतियों को बैरिया स्थित बंटी लॉज ले गया। वहां मिनहाज और शमशेर ने अलग-अलग कमरों में ले जाकर दोनों से दुष्कर्म किया। लॉज में परिजनों ने आरोपियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। इसके बाद 16, 18 और 19 फरवरी को शादी के लिए पंचायत बैठी। आरोपियों के परिवार ने दो महीने बाद शादी की सहमति दी। लेकिन बाद में 10 लाख रुपए और बुलेट मोटरसाइकिल दहेज में मांगी। मना करने पर शादी से इनकार कर दिया। दोनों युवतियों ने शहर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *