पलामू जिले के हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के सहीआरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक सूखे कुएं में गिरे लोटे को निकालने के प्रयास में बाप-बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मुन्ना रजवार (36) का लोटा 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया था। वह लोटा निकालने कुएं में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। चिंतित होकर पिता जगत रजवार (60) टॉर्च लेकर कुएं में देखने गए। बेटे को कुएं में देख वह भी उसे बचाने उतर गए। कुएं में पानी नहीं था और निचले हिस्से में कीचड़ जमा था। यहीं दोनों फंस गए। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से जान गई। आज सुबह मिली मौत की जानकारी सोमवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। डरे सहमे लोग कोई भी व्यक्ति कुएं में उतरने को तैयार नहीं हुआ। प्रशासन को सूचना दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुएं में ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई की गई और हवा के लिए पंखा लगाया गया। इसके बाद ग्रामीण कुएं में उतरे और दोनों के शव बाहर निकाले गए। ऑक्सीजन की कमी से मौत की आशंका मौके पर हुसैनाबाद एसडीओ गोरांग महतो, सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा प्रभारी विनेश कुमार व डॉ विकास कुमार मौजूद रहे। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजे गए। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण संकीर्ण कुएं में ऑक्सीजन की कमी बताया गया है। —————————— इसे भी पढ़ें… ट्रैक्टर चलता छोड़ भागा ड्राइवर, सीओ की गाड़ी से टक्कर:होमगार्ड जवान ने रोका ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे कोडरमा सदर अंचलाधिकारी कोडरमा सदर के अंचलाधिकारी (सीओ) हलधर सेठी शुक्रवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। बालू लदे ट्रैक्टर ड्राइवर ने सामने से आती सीओ की गाड़ी देखी तो चलते ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। इसी बीच ट्रैक्टर सीओ की गाड़ी से जा टकराया। हालांकि होमगार्ड जवान रवि कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को रोका और इंजन बंद किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…


