पलारी जनपद पंचायत में 5 लाख की अनियमितता का आरोप:पुराने अधूरे भवन को बताया अटल डिजिटल भवन, तत्कालीन सब इंजीनियर ने नहीं की कार्रवाई

बलौदाबाजार जिले के पलारी जनपद पंचायत में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि 7 साल पुराने अधूरे भवन को नया ‘अटल डिजिटल सुविधा भवन’ बताकर 5 लाख रुपए का दुरुपयोग किया गया। आरईएस के तत्कालीन सब इंजीनियर गोपाल कृष्ण शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत दतान में पुराने अधूरे भवन में कुछ कॉलम जोड़कर नया निर्माण दर्शाने की कोशिश की। जबकि उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। ग्रामीणों की शिकायत, जांच में पुष्टि पूर्व सरपंच महेश बारले सहित ग्रामीणों ने जनपद पंचायत, जिला पंचायत और कलेक्टर से शिकायत की थी। जांच में आरोप सही पाए गए। कलेक्टर दीपक सोनी ने 25 सितंबर 2025 को पंचायत विभाग के सचिव को पत्र लिखकर गोपाल कृष्ण शर्मा पर कार्रवाई की अनुशंसा की थी। उपमुख्यमंत्री ने भी लिखा पत्र उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 नवंबर को प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की थी। उच्च स्तर पर पत्राचार के बावजूद गोपाल कृष्ण शर्मा को पदोन्नति देकर एसडीओ बना दिया गया। फिलहाल वह आरईएस में एसडीओ पद पर पलारी में ही पदस्थ हैं। सरपंच को 1.75 लाख का नुकसान वर्तमान सरपंच अंजली फेकर ने बताया कि शर्मा के निर्देश पर पुराने भवन में काम कराया गया, जिस पर पंचायत ने करीब 1.75 लाख रुपए खर्च किए। बाद में शिकायत के बाद काम रुक गया और दूसरी जगह नया भवन बनाना पड़ा। खर्च की वसूली की मांग सरपंच अंजली फेकर ने मांग की है कि पुराने भवन पर हुए खर्च की वसूली गोपाल कृष्ण शर्मा से कराई जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जांच फाइल गायब करने का आरोप पूर्व सरपंच महेश बारले और अन्य शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शर्मा के एसडीओ बनने के बाद पुरानी जांच फाइल गायब कर दी गई। आरोप है कि नई फोटो और दस्तावेज दिखाकर अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है। जनपद अध्यक्ष ने उठाए सवाल जनपद पंचायत पलारी की अध्यक्ष सविता भीम यादव ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने नुकसान की भरपाई की मांग की। सीईओ का बयान जनपद पंचायत पलारी के सीईओ पन्ना लाल धुर्वे ने बताया कि शिकायत पर नोटिस जारी किया गया था। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर उच्च कार्यालय को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया। इधर, एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *