भिलाई| पत्रकार पवन केसवानी को श्री नारद राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान आचार्य सूर्य सागर द्वारा दिया गया। इस मौके पर देशभर के अनेक साहित्यकार, लेखक, धर्म शास्त्री मौजूद थे। शाश्वत हिंदू जागृति के वड़ोदरा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान केसवानी को पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए श्री नारद राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान दिया गया।


