पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच की कार्यकारिणी घोषित, पवार अध्यक्ष बने

बैतूल| पवार समाज वरिष्ठ जन कल्याण मंच बैतूल जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें। सर्व सहमति से कैप्टन एलआर पवार को दूसरी बार अध्यक्ष मनोनीत किया। संरक्षक अधिवक्ता बाबूलाल कालभोर, उपाध्यक्ष सोजर लाल गोहिते, सचिव अविनाश देशमुख, सह सचिव युगल किशोर डिगरसे, कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल डहारे, सह कोषाध्यक्ष भभूताराम हजारे, प्रवक्ता बाबू राव पवार, संगठन मंत्री अशोक (जग्गू) बारंगे, सदस्य विजय कुमार बारंगे, अरविंद गोहिते, शिवाजी हजारे, हरिराम खपरिये, रामराव ढोबारे, मुन्ना लाल देवासे, जनक लाल पवार, माखनलाल कोडले को सर्व सहमति से मनोनीत किया। यह कार्यकारिणी तीन साल तक वरिष्ठ जनों के कल्याणार्थ सकारात्मक सोच के साथ विभिन्न रचनात्मक कार्य करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *