पवित्र गुरबाणी का पाठ किया

लुधियाना| डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल रोड के परिसर में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने चार साहिबजादों और माता गुजरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर उनके महान बलिदान को स्मरण करते हुए पवित्र गुरबाणी का पाठ किया गया। जिसके बाद कीर्तन का आयोजन गुरु की संगत द्वारा किया गया। इस पावन सभा में सभी ने दिव्य आत्माओं को नमन करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की। प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने सर्वव्यापी परमात्मा के प्रति अपनी श्रद्धा और आभार व्यक्त किया साथ ही सम्पूर्ण समुदाय के लिए शांति, संतोष एवं शक्ति की प्रार्थना करते हुए भावपूर्ण अरदास की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *