मुरैना नगर निगम द्वारा लगाए गए पशुपतिनाथ महादेव मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मेला इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता नजर आ रहा है, जहां रोजाना घूमने आने वाले लोगों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक युवक-युवती और उनके साथ मौजूद एक छोटी बच्ची मेला घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने पहले युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक को बचाने पहुंची युवती को भी थप्पड़ मार दिए गए। पूरी घटना के दौरान बच्ची रोती रही और पीड़ित मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन मौके पर किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें असामाजिक तत्वों की दबंगई साफ दिखाई दे रही है। हालांकि पीड़ितों की ओर से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में आए दिन छेड़छाड़ और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी नाममात्र की है। इससे मेला घूमने आने वाले परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वीडियो में दिखी मारपीट की पूरी घटना वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक और युवती मेला घूम रहे होते हैं। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचते हैं और युवक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। युवक खुद को बचाने के लिए “नंदनी-नंदनी” कहकर मदद की गुहार लगाता है। आवाज सुनकर नंदनी मौके पर पहुंचती है, लेकिन जब वह युवक को छुड़ा नहीं पाती तो उसे बचाने के लिए उससे लिपट जाती है। इस दौरान मारपीट करने वाले लोगों ने नंदनी को भी थप्पड़ मार दिए। नीचे एक छोटी बच्ची रोती हुई नजर आती है। आसपास मौजूद लोग हमलावरों से युवक को छोड़ने की बात कहते हैं, लेकिन मारपीट कर रहे लोग किसी की बात नहीं मानते और हमला जारी रखते हैं। इन दो मामलों से समझिए मेले की स्थिति टीआई बोले-शिकायत नहीं मिली है टीआई कोतवाली अमित भदौरिया के अनुसार घटना क्रम को ट्रेस करने शिकायत कर्ता जरूरी है ।। जब तक कोई फरियादी नहीं आएगा पुलिस को घटना क्रम का पता कैसे चलेगा । मामले को दिखावट है । मेले में पुलिस गस्त भी बढ़ाएंगे ।


