पशुपतिनाथ लोक:दीवारों पर दिखेगी मूर्ति के प्रकट होने से लेकर स्थापना तक की पूरी कथा

पशुपतिनाथ लोक निर्माण कार्य के तहत मंदिर परिसर की दीवारों पर पशुपतिनाथ महादेव की दुर्लभ मूर्ति के प्रकट होने से लेकर स्थापना तक की पूरी कथा को आकर्षक पेंटिंग्स के रूप में उकेरा जा रहा है। लगभग 5 फीट ऊंची और 7 फीट लंबी इन चार पेंटिंग्स में मूर्ति की ऐतिहासिक यात्रा को क्रमबद्ध रूप से दर्शाया गया है। पेंटिंग्स में उदाजी वसिष्ठा के स्वप्न में प्रतिमा के दर्शन, बैलों द्वारा प्रतिमा को नीम के वृक्ष तक लाया जाना, प्रतिमा का नीम के वृक्ष के नीचे 21 वर्ष तक विश्राम और अंत में स्वामी प्रत्यक्षानंद जी द्वारा की गई प्रतिमा की स्थापना तक की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को अत्यंत प्रभावी और भावपूर्ण शैली में चित्रित किया जा रहा है। भोपाल के चित्रकार इसे तैयार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *