पशुपालन विभाग:रेबीज फ्री उदयपुर अभियान शुरू, 75 स्ट्रीट डॉग्स को लगाए टीके, 10 को लगेगा शिविर

पशुपालन विभाग, महावीर संकल्प चेरिटेबल ट्रस्ट और इनोसेंट पेट्स फ्रेंड्स सोसायटी ने रामनवमी और महावीर जयंती पर पशु कल्याण व जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की। रेबीज फ्री उदयपुर अभियान की शुरुआत विधायक ताराचंद जैन ने की। इस अभियान के तहत हिरण मगरी सेक्टर 3, 4 और 5 में 75 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स को एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। टीकाकरण के साथ ही खुजली और अन्य बीमारियों से पीड़ित कुत्तों का प्राथमिक उपचार भी किया गया। आने वाले सप्ताह में शहर के अन्य सेक्टरों में भी रेबीज मुक्त उदयपुर अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। सोमवार सुबह 8 बजे सेंट एंथनी स्कूल में विद्यार्थियों को पशु क्रूरता रोकथाम और पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों की जानकारी दी जाएगी। जानकारी देने के लिए बड़गांव के ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर डॉ. दत्तात्रेय चौधरी, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश साहू मौजूद रहेंगे। महावीर जयंती पर 10 अप्रैल को ग्राम पोपल्टी में विशाल पशु चिकित्सा शिविर लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *