पशुपालन विभाग की बैठक, टीकाकरण शीघ्र पूर्ण का निर्देश

जामताड़ा | जिला पशुपालन कार्यालय, जामताड़ा के सभागार में सोमवार को विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने की। इसमें जिले के सभी पशु चिकित्सा पदाधिकारी, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और वैक्सीनेटर शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से फुट एंड माउथ डिज़ीज़ और लम्पी स्किन डिजीज टीकाकरण अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि जिले में चल रहे दोनों टीकाकरण कार्यक्रम को शीघ्र पूर्ण किया जाए और सभी अद्यतन जानकारी को भारत पशुधन ऐप में अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही केंद्रीय योजना राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम नैप की प्रगति की समीक्षा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *