पशु चारे में छिपाकर मादक पदार्थ का कारोबार, 1 गिरफ्तार:37.9KG डोडा-पोस्त जब्त, डीएसटी व चौहटन पुलिस टीम ने की कार्रवाई, जांच-पड़ताल जारी

बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने घर पर दबिश देकर 37 किलो 989 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किए। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में बने पशु चारे में छुपाकर डोडा-पोस्त का कारोबार करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को सूचना मिलने थी कि चौहटन आगौर इलाके में घर से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ का धंधा किया जा रहा है। इस पर डीएसटी टीम और चौहटन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चौहटन आगौर निवासी हरीराम पुत्र खुमाराम के घर पर दबिश दी। तलाशी लेने के दौरान घर में चारे के कमरे में डोडा-पोस्त के कट्‌टे मिले। पुलिस टीम ने 37 किलो 989 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद ककिया। वहीं आरोपी हरीराम को डिटेन कर पूछताछ की गई। डोडा-पोस्त को जब्त किया और आरोपी को थाने ले गए। चौहटन थानाधिकारी सोमकरण ने बताया- आरोपी हरीराम पुत्र खुमाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से डोडा-पोस्त कहां से लेकर आया और किसको बेच रहा था। इसको लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से घर से अवैध डोडा-पोस्त का धंधा कर रहा था। गिरफ्तारी में चौहटन थाने के एएसआई सुभान अली, गुमानसिंह, कांस्टेबल हरलाल, हुकमाराम, कंवराराम, भरोसीराम, महिला कांस्टेबल जेठी और डीएसटी टीम प्रभारी मेहाराम, प्रेमाराम, मालाराम, हनुमानराम, योंगेद्र वर्ता, संदीप, सवाई सिंह, स्वरूप सिंह शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *