लुधियाना | गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज विश्वविद्यालय, लुधियाना की तरफ से टेबल कैलेंडर की एटलस का लोकार्पण किया गया। डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल वीसी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों की उपस्थिति में इस एटलस को जारी किया। इस एटलस की संकल्पना, निर्माण और डिजाइन डॉ. विशाल महाजन, इंचार्ज पशु बीमारी अनुसंधान केंद्र तथा डॉ. मनदीप सिंह बल्ल, प्रमुख वैज्ञानिक द्वारा वेटरनरी विद्यार्थियों और वेटरनरी डॉक्टरों के लाभ के लिए किया गया है। इस कैलेंडर के माध्यम से प्रयोगशाला निरीक्षण से संबंधित उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों को संकलित किया गया है, जिससे पशु रोगों के निदान व उपचार में सहायता मिलेगी। कैलेंडर की एक विशेषता इसमें क्यूआर कोड का उपयोग भी है, जिन्हें स्कैन करके उपयोगकर्ता सीधे पशु बीमारी अनुसंधान केंद्र की निरीक्षण प्रयोगशालाओं तथा विश्वविद्यालय के मल्टी-स्पेशलिटी पशु अस्पताल में उपलब्ध निरीक्षण परीक्षणों की विस्तृत सूची तक पहुंच सकता है। डॉ. गिल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य निरीक्षण सेवाओं के प्रति जागरूकता और पहुंच को बढ़ाना है।


