बालोद| रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय के लिए धूप खिली रही। दोपहर में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने की वजह से आगे अधिकतम व न्यूतनम तापमान में गिरावट होने के आसार है। एक जनवरी तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इस स्थिति में पारा 6 डिग्री कम होने से ठंड बढ़ने का अनुमान है।


