पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पारा स्थिर जिले में आज धूप-बादल के आसार

भास्कर न्यूज | बालोद गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। बुधवार की तुलना मंे अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। सुबह 7 बजे पहले बादल छाए रहें। जिसके बाद अधिकांश समय तक धूप खिली रही। पिछले तीन दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। शुक्रवार को भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। उत्तर के अलावा दक्षिण दिशा से नमीयुक्त हवा आ रही है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से धूप के बीच बादल छाए रहने का अनुमान है। दोपहर में लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार को शाम 7 से रात 8 बजे के बीच वातावरण में नमी की मात्रा 57 फीसदी रही। इस दौरान 6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास स्थित है। एक पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी को सक्रिय होने का अनुमान है। यह सिस्टम उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *