प्रदेश में शीतलहर से पारा लगातार लुढ़क रहा है। अगले चाैबीस घंटे में इसका असर और बढ़ेगा। हालांकि, इसके बाद पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय हाेने से माैसम में बड़ा बदलाव हो सकता है और मावठ के आसार हैं। बीते 3-4 दिन से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे रात के पारे में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश में 13 शहराें में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। फतेहपुर 1.1, नागाैर 1.7, माउंट आबू 1.2 डिग्री तापमान के साथ बुधवार को सबसे ठंडे शहर रहे। सुबह के दाैरान कई शहरों में घना काेहरा छाया रहा। हालांकि, तेज धूप से बुधवार काे दिन के तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज की गई है। आज से शीतलहर से राहत की उम्मीद: माैसम विभाग के अनुसार गुरुवार से शीतलहर से राहत मिलने का अनुमान है। इससे रात के तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षाेभ 10 जनवरी से एक्टिव हाेने के साथ उत्तरी ठंडी हवाओं का प्रभाव कम हाेगा। इससे दाे दिन बीकानेर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आगे क्या… 12 जनवरी के बाद अचानक बढ़ सकती है सर्दी माैसम विभाग के अनुसार 10-11 जनवरी काे मावठ हाेने के आसार है। इसके बाद दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक लुढ़कने से काेल्ड डे की स्थित रहेगी। 11 जनवरी काे सिस्टम काे सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा। नागाैर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, वहीं जयपुर, अजमेर, दाैसा, कराैली, धाैलपुर, स.माधाेपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमान में येलाे अलर्ट है। अजमेर में सीजन की तीसरी सबसे सर्द रात अजमेर में बुधवार काे इस सीजन की तीसरी सबसे सर्द रात रही। यह जनवरी का तीसरा शीतदिन (काेल्ड-डे) भी दर्ज किया गया। रात का तापमान 2.9 डिग्री गिरने के बाद 5.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जबकि इससे पहले 1 जनवरी काे रात का पारा 5.3 डिग्री आैर 2 जनवरी काे रात का तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया था। माैसम विभाग के मुताबिक पिछली जनवरी में 5 काेल्ड-डे दर्ज किए गए थे। इस बार शुरुआत में ही तीन काेल्ड-डे के बाद जनवरी में 6 से 7 काेल्ड-डे हाे सकते हैं।


