पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर पकड़े:चक्रधरपुर एसडीएम ने की कार्रवाई, ट्रांसपोर्टेंशन की नहीं थी अनुमति

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुबह चक्रधरपुर की एसडीएम श्रुति राज लक्ष्मी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सोनुआ की तरफ से आ रहे चार ट्रैक्टरों को रोका गया, जिनमें बालू लदा हुआ था। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों के पास बालू ले जाने से जुड़ा कोई वैध कागजात नहीं मिला। चारों ट्रैक्टर जब्त किए गए एसडीएम ने तुरंत चारों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया और उन्हें चक्रधरपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। जब्त किए गए बालू की मात्रा करीब 600 सीएफटी बताई जा रही है। मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दी गई है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। डीसी ने बनाए हैं स्पेशल टास्क फोर्स जिले में अवैध खनन और बालू के परिवहन पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त चंदन कुमार ने टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके बावजूद गुदड़ी और सोनुआ जैसे इलाकों से हर दिन बड़ी मात्रा में बालू का अवैध ढुलाई हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस धंधे में कई प्रभावशाली लोगों का भी हाथ है, जिसके कारण प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *