पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना पुलिस ने कुख्यात माओवादी नक्सली बुलबुल उर्फ दुलबु अल्डा के घर इश्तेहार चिपकाया। थाना प्रभारी अंकित कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने ढोल-नगाड़े बजाकर यह कार्रवाई की। बुलबुल के खिलाफ कराईकेला थाना में कांड संख्या 17/2024 के तहत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पहले ही बुलबुल द्वारा इलीगड़ा जंगल में छिपाए गए दो बंदूक और नक्सली सामग्री जब्त कर ली थी। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। समर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बुलबुल के परिजनों से भी बात की। उन्हें समझाया गया कि वे बुलबुल को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करें। इससे उसे और उसके परिवार को सरकार की सरेंडर नीति के तहत लाभ मिल सकेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर बुलबुल निर्धारित समय सीमा में न्यायालय के समक्ष समर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।


