पश्चिमी सिंहभूम में बालू माफियाओं पर कार्रवाई:तीन दिनों से एसडीओ लगातार कर रही छापेमारी, अब तक अवैध बालू लदे छह ट्रैक्टर जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की अवैध बालू के खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पोड़ाहट चक्रधरपुर की एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने चक्रधरपुर में छापेमारी कर तीन दिनों में अवैध बालू लदे छह ट्रेक्टर को पकड़ा है। ये ट्रेक्टर गुदड़ी क्षेत्र के कारो नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर ला रहे थे।इसके साथ ही एसडीओ ने शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से स्टॉक किए गए बालू को भी जब्त किया है। एसडीओ ने कहा कि अवैध बालू के खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कोयल और कारो नदी घाटों से उठा रहे बालू गौरतलब हो की गुदड़ी गोइलकेरा व आनंदपुर के कोयल व कारो नदी घाटों से बालू माफियाओं के द्वारा लगातार अवैध बालू की तस्करी बड़े पैमाने पर कर रहे थे।जिसकी शिकायत जिला प्रशासन को स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया था। वहीं राज्य सरकार ने भी बालू के अवैध भंडारण व परिवहन को बंद करने को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिया था और रोकथाम करने का निर्देश दिया गया था।जिसके बाद पिछले तीन दिनों से जिले भर में अलग-अलग हिस्सों पर छापेमारी कर बालु को जब्त किया जा रहा है। जिससे बालु माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *