पश्चिमी सिंहभूम में महिला की हत्या, जंगल से शव बरामद:धारदार हथियार से गला रेता गया, लाश सड़ी-गली अवस्था में मिली

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। किताहातु टोला लातार गांव के जंगल से सुखमति लोहार नामक महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने महिला की हत्या की है। शव दो दिन पुराना लग रहा है, जो सड़ी-गली अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला का गला धारदार हथियार से रेता गया था। खोजबीन के दौरान आज गांव के जंगल में उसका शव मिला परिजनों ने बताया कि सुखमति लोहार दो दिन पहले अपने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान आज गांव के जंगल में उसका शव मिला। टोंटो थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस जमीन विवाद या डायन बिसाही के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है। परिजनों ने हत्या के पीछे के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *