पश्चिम सिंहभूम के सेरेंगसिया घाटी में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। डीएफओ आदित्य नारायण ने बताया कि मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। अभी तक बिजली के करंट से मौत के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। घटनास्थल पर डॉक्टर और बिजली विभाग की टीम भी पहुंच गई है। इधर, इससे एक सप्ताह पूर्व सारंडा जंगल में एक हाथी की मौत आईईडी विस्फोट में हो चुकी है। इस घटना में एक अन्य हाथी के घायल होने की सूचना है। घायल हाथी के रेस्क्यू के लिए वनतारा गुजरात और वन विभाग की टीम मौके पर है।


