पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बासाहातु गांव के 32 वर्षीय मंजीत हाईबुरू की रविवार रात हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ अवस्था में पाया मंजीत रविवार शाम को दोपाई बाजार गए थे। वह रात में घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बासा गम्हारिया गांव के पास सड़क किनारे उनका शव खून से लथपथ अवस्था में पाया। सूचना मिलते ही पान्ड्रासाली ओपी प्रभारी मृणाल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया। 13 मई को बैठक कर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पश्चिमी सिंहभूम जिला के मानकी मुंडा संघ ने हत्या की कड़ी निंदा की है। पुलिस अधिकारी मृणाल कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो संगठन 13 मई को बैठक कर विरोध प्रदर्शन करेगा।


