रींगस में पहलगांव हमले में मारे गए लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के टेनसेड में 25 अप्रैल की शाम को होगा। क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद नगर पालिका के प्रमुख मार्गों से मौन जुलूस निकाला जाएगा। प्रतिभागी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें कश्मीर के पहलगाम में हुए हिंदुओं के नरसंहार की निंदा की जाएगी। साथ ही आतंकवादियों को कड़ी सजा देने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम का समापन मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर किया जाएगा।


