पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राजसमंद में भी गुस्सा:नाथद्वारा में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि दी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राजसमंद में भी लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है। नाथद्वारा में महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। कर्माबाई जाट महिला एसोसिएशन की महिलाओं ने बुधवार देर शाम को नगर के कृष्णा सर्कल पर कैंडल मार्च करते हुए मंगलवार को पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर आक्रोश व्यक्त किया व सख्त कार्रवाई की मांग की।
व्याख्याता वीणा चौधरी ने बताया कि जाट समाज की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की घटना की सभी ने कड़ी निंदा की है। साथ ही सरकार से मांग है कि हमले की उच्च स्तर जांच करवा कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान कर्मा बाई जाट महिला संस्था से डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. अम्बिका चौधरी, जिला अध्यक्ष गौरी चौधरी, सरक्षक व्याख्याता वीणा चौधरी, जाट समाज नाथद्वारा महिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, शशि चौधरी, सीमा चौधरी, दिनेश चौधरी, गुलाब चौधरी, किरण चौधरी, आशा चौधरी, राजन चौधरी, शशि कला चौधरी, ज्योति चौधरी, नीतू अमित चौधरी, मीनाक्षी चौधरी, पूजा चौधरी, दीक्षा चौधरी, प्रियंका, लक्ष्मी, चंद्रकला सहित अन्य महिलांए उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *