जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों का हमला हुआ था। इस हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। इन मारे गए पर्यटकों को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पहलगाम के शहीदों को अपना 4 महीने का वेतन देने का ऐलान किया है। इस ऐलान को उन्होंने शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि बताया है। घटना ने मुझे अंदर तक झकझोरा अपने सोशल मीडिया X पर इरफान अंसारी ने लिखा है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किया गया हमला न केवल मानवता पर हमला है बल्कि उन्होंने भारत की आत्मा और प्रत्येक भारतवासी पर हमला किया है। इस घटना ने मुझे काफी अंदर तक झकझोर दिया है। मैंने फैसला लिया है कि शहीद परिवारों को “मैं अपने 4 महीने का वेतन श्रद्धांजलि के तौर पर दूंगा” यह मेरा फर्ज है कि मैं पीड़ित परिवारों के इस दुख में उनके साथ खड़ा रह सकूं। शहीदों का बलिदान अमूल्य है। परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।
————————-
इस खबर को भी पढ़ें…
आतंकियों ने कलावा देखकर बिहार के मनीष को मारा था:पहलगाम अटैक में मारे गए IB अफसर के भाई बोले- लास्ट मैसेज था,’REACHED SAFELY’ REACHED SAFELY….यही वो लास्ट मैसेज था जिसे कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के हाथ मारे गए बंगाल के झालदा के रहने वाले मनीष रंजन ने अपने छोटे भाई राहुल रंजन को भेजा था।
वॉट्सऐप पर इस मैसेज को दिखाते हुए राहुल रंजन का गला रूंध जाता है। घटना की जानकारी देते हुए कई शब्द मानो गले से फूटते ही नहीं।
वह बताते हैं हमने पूरे परिवार के साथ मिल कर वैष्णव देवी जाने की प्लानिंग की थी। इसके बाद श्रीनगर और आसपास घूमना था। भैया (मनीष) हैदराबाद में भाभी और दो बच्चों के साथ रहते थे तो उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली चला आऊंगा फिर वहां से हम सभी मिल कर साथ चलेंगे।
छुट्टी और दूसरी वजहों से प्लानिंग में बदलाव हुआ। फिर उन्होंने कहा कि मैं आगे बढ़ता हूं तुम सभी आओ। वो प्रयागराज होते हुए दिल्ली पहुंचे और दो दिन पहले कश्मीर की ओर निकल गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…


