पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में श्रीमाधोपुर बंद:व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खोले, निकाह में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में श्रीमाधोपुर में आज पूर्ण बाजार बंद है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया था। विश्व हिंदू परिषद ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए गए। विहिप के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष एडवोकेट अमित ठठेरा और बजरंग दल के जिला संयोजक रवि प्रजापत ने जानकारी दी। शाम को शहर के चौपड़ बाजार में सर्व हिन्दू समाज के लोग और व्यापारी एकत्र होकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। बंद को सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिला है। कपड़ा, जनरल स्टोर, फुटवियर और रेडीमेड कपड़ा व्यापारी शामिल हुए। मोबाइल, फोटोग्राफर एसोसिएशन और सब्जी-फल व्यापारी भी बंद में सहभागी हैं। मेडिकल और हॉस्पिटल इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद हैं। सुबह से चाय की दुकानें और फल-सब्जी के ठेले भी नहीं लगे। शहर में पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। कृषि उपज मंडी में भी आज कारोबार ठप रहा। क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन चौधरी और मंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि शाम 5 बजे मंडी के सभी व्यापारी चौपड़ बाजार में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। मुस्लिम समाज ने आतंकी हमले का विरोध किया, निकाह में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए खटोड़ा बाजार में मुस्लिम समाज के एक परिवार की दो बेटियों, शिरीन और सानिया, की आज शादी है। बारात सांगानेर और जोधपुर से आई। निकाह से पहले मुस्लिम समाज के लोगों ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और आतंकवाद के खिलाफ व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की राज्य स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्य मोहम्मद अयूब खान फुलेरा ने कहा कि वे इस घृणित कार्य को पूरी तरह अस्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के व्यक्ति के लिए आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। मुस्लिम समाज इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है। शब्बीर लुहार ने बताया कि शाम को मुस्लिम समाज के लोग मुख्य बाजार स्थित मस्जिद के सामने इकट्ठा होंगे और कैंडल जलाकर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर नईमुद्दीन, सुबराती, शौकत, शफी हाजी जोधपुर, अयूब खान, पप्पू मणियार समेत मुस्लिम समाज के कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *