पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने िनकाला मशाल जुलूस

भास्कर न्यूज | बागडेहरी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को भाजपा कुंडहित इकाई ने मशाल जुलूस और बाइक रैली निकाली। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता और नाला विधानसभा के प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश दिखा। सभी ने हमले के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मशाल जुलूस की शुरुआत स्थानीय भाजपा कार्यालय से हुई। पूरे कस्बे में देशभक्ति के नारों के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। जुलूस के बाद भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा हुई। पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर माधव चंद्र महतो ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुआ हमला भारत की आत्मा पर चोट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर अंतिम प्रहार किया जाएगा। महतो ने कहा कि अब आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके कृत्यों का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में एकजुट है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। मशाल जुलूस के दौरान कुंडहित की जनता ने भी एकजुटता और देशभक्ति का परिचय दिया। लोगों ने हाथों में मशाल और तिरंगा लेकर आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। मौके पर कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष बरूण मंडल, कुंदन गोस्वामी, बिश्वजीत सिंह, गया प्रसाद मंडल, सजल दास, जगबंधु घोष, मारुती मान्ना, देवी प्रसाद चक्रवर्ती, स्वपन गोराई, साधन मंडल, दामोदर लायक, अरुप मंडल और रंजीत रवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आतंकियों को यह संदेश देना जरूरी है कि भारत अब कमजोर नहीं है। हर आतंकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जुलूस के दौरान राष्ट्रभक्ति के गीतों और नारों से माहौल गूंज उठा। पूरे कार्यक्रम में भारी जोश और उत्साह दिखा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंडहित की धरती से आतंकवाद के खिलाफ यह संदेश गया है कि देश का हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा है और किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *