पहली बार अमेरिकी नागरिक को मिला पोप का पद:दो दिन में चुने गए 69 वर्षीय पोप लियो-14, मैथ्स में ग्रेजुएट, जानें पूरी प्रोफाइल

गुरुवार 8 मई को कार्डिनल रोबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को 1.4 बिलियन रोमन कैथोलिक्स का पोप चुना गया है। उन्होंने अपने लिए पोप लियो 14 नाम चुना है। ये पहली बार है कि USA के किसी नागरिक को पोप बनाया गया है। पोप लियो 14 से पहले रोमन कैथोलिक चर्च के लीडर पोप फ्रंसिस थे जिनका पिछले महीने 88 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। 1900 के बाद दो दिन में चुने जाने वाले पांचवे पोप केवल दो दिन के अंदर पोप लियो 14 को चुन लिया गया। 1900 के बाद ये पांचवे पोप हैं जिन्हें दो दिन के अंदर चुना गया है। इससे पहले पोप फ्रांसिस को भी केवल दो दिन में ही चुन लिया गया था। 1922 में पोप पायस 11 को चुनने में 5 दिन का वक्त लगा था और 14 बार वोटिंग की गई थी। 1939 में सबसे छोटा कॉन्क्लेव हुआ जब पोप पायस 12 को सिर्फ 3 बार वोटिंग के बाद चुन लिया गया था। वहीं 1271 में पोप ग्रेगरी 10 को चुनने के लिए कॉन्क्लेव सबसे लंबा चला। ये कॉन्क्लेव 2 साल 9 महीने 2 दिन तक चला था। फ्रेंच, इटैलियन और स्पेनिश वंश से ताल्लुक पोप लियो 14 की मां मिल्ड्रेड मार्टिनेज स्पेनिश और फ्रेंच परिवार से थीं। वहीं उनके पिता फ्रेंच-इटैलियन वंश के थे। इस तरह पोप लियो फ्रेंच, इटैलियन और स्पेनिश वंश से हैं। पोप के दो भाई भी हैं। उनके बड़े भाई लुईस मिलिट्री से रिटायर्ड हैं और इस वक्त फ्लोरिडा में रहते हैं। वहीं उनके दूसरे भाई जॉन कैथोलिक स्कूल प्रिंसिपल के पद से रिटायर्ड हैं। ऐसी ही और खबरें पढ़ें… विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दिए ऑपरेशन सिंदूर के सबूत: कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे, एडवरटाइजिंग कर‍ियर छोड़ सिविल सर्विस में आए; जानें पूरी प्रोफाइल 6-7 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत 2 मिसाइलें दागीं। इसकी डीटेल्स 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *