सागर | जिला प्रशासन व परिवहन विभाग 2 जनवरी से सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में अभियान शुरू करने जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि पहली बार किसी अभियान की शुरूआत गांव से की जा रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजे बम्हौरी बीका में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी विकास शाहवाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहनगुरिया सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे।


