प्रदेश में पहली बार ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल से हेलीकॉप्टर में किडनी और लीवर लेकर हेलीकॉप्टर आज दोपहर 1:30 बजे के करीब जोधपुर एम्स पहुंचा। यहां पर एम्स में एडमिट मल्टी ऑर्गन फैलियर के मरीज को किडनी और लीवर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। दरअसल झालावाड़ निवासी युवक विष्णु (33) का झगड़ा हुआ था। जिससे उसके सिर में चोट लगी। उसे एसआरजी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जहां सिर के ऑपरेशन के बाद भी 13 दिसंबर को उसका ब्रेन डेड हो गया था। इस पर परिजनों ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए स्वीकृति दी। जयपुर में लगाएं जाएंगे विष्णु के अंग जयपुर में दो मरीजों को लगाए जाएंगे जिनमें हार्ट लंग और किडनी ट्रांसप्लांट जयपुर की जाएगी। इसके अलावा एक लीवर और एक किडनी जोधपुर में मल्टी ऑर्गन फैलियर के मरीज को लगाई जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जोधपुर एम्स के खेल ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए अस्थाई हेलीपैड बनाया गया था। यहां से करीब 1 किलोमीटर की दूरी में स्थित ट्रांसप्लांट वाली जगह पर ऑर्गन ले गए। जहां पर एम्स के डॉक्टर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। बता दें कि इस साल जोधपुर एम्स में यह छठा ऑर्गन ट्रांसप्लांट है। इससे पूर्व भी यहां पर कई ऑर्गन ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। हेलीकॉप्टर से ऑर्गन आने को लेकर एम्स जोधपुर की ओर से तैयारी की गई थी। इसमें लिवर ट्रांसप्लांट डॉक्टर वैभव वार्ष्णेय और उनकी टीम करेगी। जबकि किडनी ट्रांसप्लांट डॉक्टर एएस संधू और उनकी टीम करेगी।


