पहली बार होंगे ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स–2025:27 खेल, 9 शहर और एक साझा मंच, खेल विभाग और सभी संघ पहली बार एक साथ

मध्यप्रदेश में खेलों के इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। खेलो एमपी यूथ गेम्स–2025: मध्यप्रदेश का ओलिंपिक” का आयोजन पहली बार खेल विभाग और प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। यह प्रयोग देश में अपनी तरह का पहला आयोजन होगा, जिसमें चयन से लेकर प्रतियोगिता संचालन तक एकीकृत व्यवस्था अपनाई गई है। रविवार को भोपाल में आयोजित प्रेसवार्ता में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स–2025 का आयोजन 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिताओं की चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से शुरू होगी। ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 10 से 15 जनवरी, जिला स्तर 16 से 20 जनवरी, संभाग स्तर 21 से 25 जनवरी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित होंगी। यूथ गेम्स के खिलाड़ी पाएंगे राज्य टीम में प्राथमिकता मंत्री सारंग ने स्पष्ट किया कि यूथ गेम्स में प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य टीम के चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। खेल संघों के साथ बेहतर समन्वय के लिए विभाग द्वारा समन्वय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उद्घाटन और समापन समारोह में खेल प्रेमियों के साथ-साथ राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। 27 खेल, 9 शहर और व्यापक आयोजन
खेलो एमपी यूथ गेम्स–2025 में कुल 27 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन का उद्देश्य यह रहेगा कि जिस क्षेत्र में जिस खेल की परंपरा और लोकप्रियता है, वहीं उसकी प्रतियोगिता कराई जाए। राज्य स्तरीय मुकाबले भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर और नर्मदापुरम में आयोजित किए जाएंगे। पारंपरिक खेल और क्रिकेट पहली बार शामिल
इस बार यूथ गेम्स में पारंपरिक खेलों को भी स्थान दिया गया है। पिट्टू और रस्साकशी को पहली बार प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। वहीं युवाओं में क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए महिला और पुरुष क्रिकेट भी यूथ गेम्स का हिस्सा होंगे। पहली बार खेल विभाग और संघों का साझा मंच मंत्री सारंग ने बताया कि अब तक खेल संघों और यूथ गेम्स के आयोजन अलग-अलग होते थे और चयन प्रक्रियाएं भी भिन्न रहती थीं। इस बार खेल विभाग और सभी खेल संघ मिलकर यूथ गेम्स का आयोजन कर रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को व्यापक स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा और राज्य टीम के लिए बेहतर चयन संभव हो सकेगा। ब्लॉक से राज्य तक चयन व्यवस्था शहरवार खेल आयोजन भोपाल में एथलेटिक्स, फेंसिंग, पुरुष क्रिकेट, क्याकिंग-कैनोइंग, रोइंग, तैराकी, शूटिंग, पुरुष हॉकी और बॉक्सिंग होंगी। इंदौर में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और टेनिस, शिवपुरी में महिला क्रिकेट, ग्वालियर में महिला हॉकी, पिट्टू और बैडमिंटन, उज्जैन में मल्लखम्ब, योगासन, कबड्डी, रस्साकशी और कुश्ती, जबलपुर में खो-खो और आर्चरी, रीवा में फुटबॉल और जूडो, नर्मदापुरम में ताईक्वांडो और शतरंज तथा सागर में व्हॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *