पहली बार 13 देशों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा हरियाणा विधानसभा:CM सैनी करेंगे चर्चा; लीगल एक्सपर्ट रखेंगे राय, लोकसभा ने ट्रेनिंग का सौंपा जिम्मा

हरियाणा विधानसभा 16 अप्रैल से पहली बार 13 देशों के 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के अध्ययन दौरे की मेजबानी कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को विधान परिसर में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी प्रतिनिधि कानूनी विशेषज्ञ हैं। इन्हें 36वें अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रारूपण प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लोकसभा में प्रशिक्षण के बाद हरियाणा विधानसभा से जोड़ा गया है। लोकसभा ने 16 से 21 अप्रैल तक 6 दिवसीय प्रशिक्षण की जिम्मेदारी हरियाणा विधानसभा सचिवालय को सौंपी है। 13 देशों के 27 लीगल एक्सपर्ट होंगे शामिल इस शिष्टमंडल में 13 देशों के संसदीय व न्यायिक प्रणाली से जुड़े 27 उच्च अधिकारी शामिल रहेंगे। जिन देशों के अधिकारी इस दौरे पर आएंगे उनमें कोट, डी-आइवर, इक्वेडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरस, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नाइजर, नाइजीरिया, श्रीलंका, तंजानिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे शामिल हैं। इस शिष्टमंडल के साथ लोक सभा के 10 वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। यह शिष्टमंडल विधि निर्माण प्रणाली एवं विधान प्रारूपण के लिए भारत के दौरे पर है। सड़क मार्ग से पहुंचेंगे चंडीगढ़ शिष्टमंडल नई दिल्ली से लोक सभा सचिवालय के उच्च अधिकारियों के साथ रोड मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगा। हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से इनके ठहरने का प्रबंध चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित होटल माउंटव्यू में किया जाएगा। दौरे की शुरुआत विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक से होगी। उसके बाद शिष्टमंडल सचिवालय की सभी शाखाओं का दौरा करेगा। इससे आगे 21 अप्रैल तक इस शिष्टमंडल के अनेक कार्यक्रम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *