मेन रोड काली मंदिर लख खुशियां पातशाहियां जे सतगुर नदर करे… रांची| नए साल के उपलक्ष्य में रांची के गुरुद्वारों में नवा साल गुरु दे नाल लक्ष्य को लेकर विशेष कीर्तन दीवान सजाए गए। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा में बुधवार की सुबह विशेष दीवान सजाया गया। विशेष दीवान की शुरुआत हजूरी रागी भाई महिपाल सिंह द्वारा आसां दी वार कीर्तन से हुई। इसके बाद उन्होंने आगे सुख मेरे मीता पाछे आनंद प्रभ कीता…और लख खुशियां पातशाहियां जे सतगुर नदर करे…शबद गाकर संगत को ईश्वर भक्ति से जोड़ा। तख्त श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर के हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह साबका ने कथावाचन कर गुरुवाणी पर प्रकाश डाला और कहा कि रोज वाहेगुरु का नाम जपने से जीवन में खुशियां मिलती है। श्री दरबार साहिब अमृतसर के रागी भाई कमलजीत सिंह ने कई शबद गाकर संगत को निहाल किया। श्री अनंद साहिब के पाठ, अरदास और हुक्मनामे के साथ दीवान की समाप्ति हुई। माताएं परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को समझें और इसे एकजुट रखें : फादर आनंद 08 पहाड़ी मंदिर में सुबह चार बजे से भक्त अरघा से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किए। श्री सुरेश्वर धाम में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। रांची | नए साल को लेकर सभी छोटे बड़े चर्चों में विशेष मिस्सा पूजा हुई। पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में नए साल की मिस्सा के साथ विश्वासियों ने ईश माता का पर्व भी मनाया। सुबह की पहली मिस्सा में पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो ने साल 2024 में मिले कृपादानों के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया और आने वाले साल के लिए आशीष मांगी। इसी के साथ माता मरिया के पर्व के उपलक्ष्य में अपने उपदेश में माता मरिया के कष्टदायक जीवन को बताया। कहा जबसे माता मरिया ईश्वरीय वचन में आगे बढ़ी और येसु के माता के रूप में अपने आप को स्वीकार की, उनके जीवन में बहुत सारी कठिनाई आई। लेकिन उन्होंने बहुत अच्छे से अपने माता होने के फर्ज को निभाया, येसु को ईश्वरीय योजना को पूरा करने में सहयोग किया, कलवारी यात्रा में भी वे उनके साथ रही। इसी तरह आज जितनी भी माताएं हैं वे भी अपने परिवार का संचालन अच्छे से करें। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उसे एकजुट रखें। दूसरी मिस्सा की अगुवाई फादर एजेकियल टोप्पो और तीसरी मिस्सा की अगुवाई फादर प्रफुल्ल टोप्पो ने की। इधर, मेन रोड स्थित क्राइस्ट चर्च में नए साल में यूथ सर्विस पवित्र प्रभुभोज, एडल्ट सर्विस और संध्या आराधना हुई। कोकर स्थित हॉली एंजेल्स चर्च में भी सुबह मिस्सा हुई। वहीं, सामलौंग गिरजा में पवित्र प्रभुभोज हुआ, संचालक व उपदेशक रेव्ह एन. गुड़िया रहे। कैथोलिक विश्वासियों ने ईश माता का मनाया पर्व रांची | नववर्ष के पहले दिन शहर में भक्ति का माहौल रहा। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। पहाड़ी मंदिर में सुबह 4 बजे से बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे, जो देर शाम तक जारी रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृिद्ध का आशीर्वाद मांगा। जगन्नाथपुर मंदिर, चुटिया का श्री सुरेश्वर धाम, सप्तदेव धाम, मेनरोड काली मंदिर, हनुमान मंदिर, रातू रोड दुर्गा मंदिर, मणिटोला काली मंदिर, कृष्णानगर कॉलोनी के श्री राधा कृष्ण मंदिर, बोरिया के मदन मोहन मंदिर, दुर्गा बाड़ी समेत सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ दिखी। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शाम में पहाड़ी बाबा का भव्य शृंगार कर महाआरती की गई। जगह-जगह प्रसाद और भंडारा का वितरण किया गया। तपोवन मंदिर में भजनों की प्रस्तुति की गई। हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में खाटूनरेश ने भक्तों को श्यामल रूप में दर्शन दिए। 51 किलो बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया। 101 दीए जलाए गए। रांची, गुरुवार, 02 जनवरी, 2025


