सड़क पर असहाय दिखे तो निगम के हेल्पलाइन नंबर पर दें सूचना

​आश्रय गृह का निरीक्षण के दौरान निर्देश देते निगम प्रशासक संदीप सिंह। रांची | ठंड में आपको रात में सड़क पर कोई असहाय दिखे तो नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर सूचना दें। निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर असहाय को रेस्क्यू करेगी आैर आश्रयगृह पहुंचाएगी। निगम प्रशासक संदीप कुमार सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करके असहाय लोगों को रेस्क्यू करने का निर्देश दिया है। बुधवार को निगम के प्रशासक ने रिम्स, खादगढ़ा बस स्टैंड का निरीक्षण किया। वहां साफ-सफाई आैर असहायों को पूरी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश िदया। उन्होंने कहा कि निगम के 9 आश्रय गृहों में कुल 206 बेड हैं। किसी व्यक्ति को कहीं भी कोई असहाय दिखे तो निगम को सूचना दें। उन्होंने रिम्स परिसर में वेंडिंग जोन चि​िह्नत करने, अतिक्रमण हटाने का भी निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *