पहले नौकरी की मांग, फिर मंत्री के जयकारे:बोले- प्रधानमंत्री वाल्मीकि समाज के पैर धो रहे, दूसरी तरफ नौकरी को तरस रहे

अलवर नगर निगम के सफाईकर्मियों ने रविवार सुबह वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के घर के बाहर घेराव कर प्रदर्शन किया। 2012 से लंबित 329 सफाईकर्मियों को नौकरी देने की मांग की। इसके बाद वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के जयकारे भी लगाए। इससे पहले भी सफाईकर्मी नौकरी की मांग को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मी भर्ती से जुड़े पदाधिकारी नरेश लोहारा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाल्मीकि समाज के सम्मान में उनके पैर धोते हैं और सफाई कर्मियों को कोरोना वॉरियर बताया जाता है। वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत बेहद पीड़ादायक है। चयनित होने के बावजूद सफाई कर्मचारी बेरोजगारी और गरीबी से जूझ रहे हैं।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि उन्हें एक समय का खाना खाने तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कई महिलाएं कच्ची मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार पाल रही हैं। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी वर्षों से नियुक्ति पत्र न मिलना सरासर अन्याय है।
सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *