पहले रेलवे ने दिसंबर 2025 तक रीगो ब्रिज का काम पूरा करने की दी थी डेडलाइन

भास्कर न्यूज | अमृतसर फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने रीगो ब्रिज का काम पूरा कर शहरवासियों को सौंपने करने के लिए अक्टूबर 2026 की नई डेडलाइन दी है। रेलवे की ओर से जारी नोट में कहा गया है कि ब्रिटिश काल में निर्मित पुराने, संकरे और जर्जर ढांचे के स्थान पर नए रीगो ब्रिज के निर्माण कार्य प्रगति पर है। रेलवे ट्रैक के ऊपर बने रीगो ब्रिज का पुनर्निर्माण आसान काम नहीं रहा है। इस कार्य के क्रियान्वयन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। पुल को तोड़ने से पहले पीएसपीसीएल से संबंधित कई 11 केवी बिजली लाइन को स्थानांतरित करना आवश्यक था। इसके अलावा, सैन्य प्रतिष्ठान से संबंधित कई ऑप्टिकल फाइबर केबल और रेलवे सेवाओं से संबंधित अन्य कई उपयोगिताओं को भी स्थानांतरित करना पड़ा। अब डायमंड कटिंग से पुराना स्लैब हटा रहे हैं। बता दें कि इसके पहले रेलवे ने पहले दिसंबर 2025 तक रीगो ब्रिज का काम पूरा कर लिए जाने का दावा करते हुए डेडलाइन दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *