पहल ने किया निराश्रित वृद्धा का अंतिम संस्कार

बिलासपुर| जोरा पारा स्थित सुवाणी सुखाश्रम में रह रहीं एक निराश्रित बुजुर्ग महिला का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने उनका अंतिम संस्कार कराया। शहर के खरे परिवार के सहयोग से यह दायित्व निभाया गया। मृतात्मा को मुखाग्नि संस्था की सिमरन तलरेजा ने दी। वे अक्सर सुखाश्रम जाकर सेवा करती थीं और भावनात्मक संबंध निभाते हुए नई मिसाल पेश की। श्रद्धांजलि सभा में वृंदावन परिसर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज सरवानी, संचालक श्याम तिवारी, समाजसेवी राम हिंदुजा, संयोजक रेखा आहुजा, माधव मुजुमदार, सतराम जेठमलानी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *