पहल: प्रशासन ने स्वच्छता कर्मियों को पीपी किट बांटा

भास्कर न्यूज | सक्ती नगर पंचायत अड़भार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार सेप्टिक टैंक आदि के कार्य में अपना सहयोग देने वाले स्वच्छता कर्मचारियों को नगर पंचायत की ओर से पीपी किट बांटा गया। इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय और सफाई दरोगा विकास देवांगन मौजूद थे। सफाई कर्मचारी और सेप्टिक टैंक साफ करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पीपी किट सुरक्षा की दृष्टि से फायदेमंद है और प्रत्येक नगरीय निकायों में ऐसे किट का वितरण किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा समय-समय पर शासन के निर्देशानुसार अपने स्वच्छता कर्मचारियों और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है और कर्मचारियों को भी नियमित रूप से कार्यस्थल पर दिन सुरक्षा किटों को पहनकर ही काम करने निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को बारिश और धूप से बचाव की दिशा में भी समय-समय पर आवश्यक सामग्रियां बांटी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *