पहाड़ी बाबा का 51 लीटर दूध से किया रुद्राभिषेक, 56 भोग लगा

पहाड़ी मंदिर में भोले की फौज ने रविवार को 5वां वार्षिक उत्सव मनाया। पहाड़ी मंदिर में सुबह रुद्राभिषेक मंदिर के पुजारी सुबोध बाबा व पिंटू बाबा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया। मुख्य यजमान मुकेश, अतुल कुमार व अजय कुमार थे। रुद्राभिषेक 10:30 बजे से प्रारंभ हुआ। 51 लीटर दूध से रुद्राभिषेक किया गया। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। दोपहर एक बजे से पहाड़ी मंदिर के मुख्य भजन गायक कृष्ण केशव, राजू विश्वकर्मा, अभिषेक यादव द्वारा भूलना मैं नाम तुम्हारा दासू तेरे चरणों का.. बाबा तेरे चरणों की जो धूल मिल…, जाए जन्म जन्म का साथ है तुम्हारा हमारा तुम्हारा… जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई। महाभंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़ व बिहार से श्रद्धालु काफी संख्या में पहाड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मौके पर मुकेश चौरसिया, विकास कुमार, विजय चौधरी, रौनक कुमार, रूपेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद व अन्य सदस्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *