भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के माछभंडार हेल्थ सब सेंटर के पहाड़ के ऊपर स्थित कोलाबेड़िया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिरक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रतिरक्षण के पहले दिन दो बच्चों को वैक्सीन दिया गया। पहले पहाड़ के नीचे यहां से लगभग 3 किलोमीटर दूर तांतीपाड़ा में प्रतिरक्षण का कार्य होता था। पहाड़ के ऊपर से प्रतिरक्षण के लिए 3 किलोमीटर पहाड़ से उतरकर बच्चों को लाना पड़ता था। जिसके कारण समय पर बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं होता था। उपयुक्त ने कुछ दिन पहले जब कोलाबेड़िया गांव पहुंचे थे उसे दौरान उन्हें टीकाकरण में यहां के लोगों को होने वाली परेशानी की जानकारी हुई। जिसके बाद तत्काल उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोलाबेड़िया गांव में भी प्रतिरक्षण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था। गुरुवार को प्रतिरक्षण के दौरान सेविका मादो मांडी, सहिया ललिता टुडू, एमपीडब्ल्यू प्रदीप माहली आदि उपस्थित थे। जानकारी होकी कोलाबेड़िया गांव तक चार चक्का वाहन दो चक्का वाहन नहीं पहुंचता है। 3 किमी तक पैदल चलकर ही गांव तक पहुंचा जा सकता है। इस गांव में कुल 22 घर हैं जिसमें 111 लोग रहते हैं।


