पांचवीं बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने उमेश कुमार पटेरिया:समर्थकों ने दी बधाई, सचिव कृष्ण गोपाल साहू; उपाध्यक्ष राम मिलन यादव चुने गए

डिंडौरी में बुधवार को अधिवक्ता संघ के चुनाव में उमेश कुमार पटेरिया को पांचवीं बार अध्यक्ष पद में जीत मिली है। वहीं सचिव कृष्ण गोपाल साहू, उपाध्यक्ष राम मिलन यादव, कोषाध्यक्ष सुदील बरमैया, लाइब्रेरियन भूपेंद्र यादव निर्वाचित हुए हैं। जिला और सत्र न्यायालय परिसर में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता गले लगकर बधाई दे रहे हैं। किसको कितने मिले वोट? मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऋषि राम दुर्वासा ने बताया कि कुल पांच पदों के लिए 189 अधिवक्ताओं ने मत का प्रयोग किया है। अध्यक्ष पद में उमेश कुमार पटेरिया को 74 और काशी मरावी को 69 मत मिले हैx। उपाध्यक्ष पद के लिए राम मिलन यादव को 104 और अरविंद सोनी को 75 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुदील बरमैया को 102 और नीरज शर्मा को 75 मत मिले। सचिव के लिए कृष्ण गोपाल साहू को 96 और जनक राम बांधव को 37 मत मिले हैं। आकाश यादव सह सचिव और गंभीर दास महंत ऑडिटर पद के लिए 30 दिसंबर को ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। अध्यक्ष बोले- ये तो अधिवक्ताओं का प्रेम है फिर अध्यक्ष बना उमेश कुमार पटेरिया बजाग के रहने वाले हैं। इन्होंने प्राइमरी एजुकेशन गांव से की। इसके बाद जबलपुर में स्कूल और लॉ की पढ़ाई हितकारिणी कॉलेज से की। 1987 में डिंडौरी में ही वकालत शुरू की। 1987 में पहली बार सह सचिव, 2000 में सचिव और 2008 में पहली बार अध्यक्ष चुने गए। चार बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *