पांचों रास्तों पर अकसर होती है पुलिस, फिर भी लोग रॉन्ग साइड निकल रहे वाहन चालक

अमनदीप सिंह | अमृतसर शहर के पांच रॉन्ग साइड रास्ते ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे है। रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन चालकों के चलते सही लेन में जा रहे लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। रॉन्ग साइड आने वाले वाहनों के कारण रोजाना हादसे भी होते हैं। यह रास्ते शहर के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। जिसका इस्तेमाल लोग लंबे समय से कर रहे है। शहर में रॉन्ग साइड से गुजरने वाले वाहन चालक सही वे में जा रहे लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। जबकि बड़ी समस्या यह है कि इस परेशानी पर कोई भी नकेल जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की ओर से नहीं की जा रही है। रॉन्ग साइड का इस्तेमाल करने से पुलिस प्रशासन को रॉन्ग साइड आने वालों पर नकेल कसनी चाहिए ताकि शहर का ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाया जा सके। रॉन्ग साइड आने वाले चालकों के चालान काटे जाते हैं। 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। बाकी आरटीए विभाग मौके पर कार्रवाई के तहत यह जुर्माना बढ़ भी सकता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से अशोका चौक में बेरिकेडिंग की गई है। जहां जाम न लगे इसलिए दो पहिया वाहन चालकों को निकलने दिया जाता है। दूसरा बटाला रोड साइड वाला रास्ता पत्थर लगाकर पहले भी बंद किया गया था जिसे लोग अपने स्वार्थ के लिए वहां से हटा लेते हैं। हुसैनपुरा और बस स्टैंड के पास तीन एएसआई लगाए गए है। लोगों को रॉन्ग साइड नहीं जाना चाहिए। -मंगल सिंह, सब-इंस्पेक्टर 6 ट्रैफिक जॉन। पहला कचहरी रोड से आने वाले वाहन अशोका चौक से भंडारी ब्रिज की ओर निकलने के लिए बेरिकेडिंग से निकलकर रॉन्ग साइड जाते है। जो रेलवे स्टेशन से आने वाले वाहनों के लिए परेशानी बनते हैं। दूसरा भाइयों का शिवाला रोड से निकलने वाले वाहन चालक मजीठा रोड पुल चढ़ने के लिए हुसैनपुरा चौक से रॉन्ग साइड निकलते है। यहां कई बार ट्रैफिक जाम लग जाता है। मजीठा रोड पुल से सही वे में उतरने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी खड़ी हो जाती है। तीसरा बस स्टैंड जाने के लिए कई वाहन चालक छेहर्टा से बस स्टैंड के एक्जिट गेट की ओर आते है। जिस कारण छेहर्टा की ओर सही वे में जाने वाले लोग परेशानी उठाते है। चौथा बटाला रोड से आने वाले वाहन कंपनी बाग के सामने डिवाइडर से रामबाग की ओर रॉन्ग साइड निकलते है। जिस कारण मजीठा रोड पुल उतरने वाले चालकों के लिए परेशानी बनती है। पांचवां मच्छी मंडी से निकलने वाले वाहन चालक रामबाग की ओर न जाकर हॉल बाजार की ओर निकलते है, जिस कारण हॉल बाजार में एंटर करने वाले चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि पांचों रास्तों पर पुलिस की चैकिंग अकसर रहती है। बावजूद इसके लोग रॉन्ग साइड निकल रहे है। समाजसेवी मनप्रीत सिंह मन्नू ने कहा कि रॉन्ग साइड का इस्तेमाल करने से एक तो लोग खुद नियम तोड़ते है। वहीं सही वे में आ रहे चालकों के लिए भी परेशानी बनते हैं। पुलिस प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए रॉन्ग साइड आने वालों पर नकेल कसनी चाहिए ताकि शहर का ट्रैफिक सुचारू रूप से चलाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *