पांच एकड़ की पैरावट में लगी अज्ञात कारणों से आग

करही बाजार| फोकट पारा करही बाजार में किसान रतिराम पाल अपने धान की मिजाई कर योगेश्वर यदु के कोठार में 5 एकड़ की पैरावट को रखी हुई थी। प्रतिदिन जरूरत के हिसाब से पशुओं को खिलाने के लिए लाता था। रविवार को 4:00 के लगभग पैरा लेकर महिलाएं निकली इसके कुछ देर बाद लगभग 4.15 बजे को आसपास के लोगों ने पैरावट में आग लगने की जानकारी किसान रतिराम पाल को दी। जिस पर तत्काल घर के सदस्य एवं आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया और देखते ही देखते पांच एकड़ की पैरावट जल गई। विदित हो कि जिस मोहल्ले के कोठार में पैरावट रखी गई थी उसके चारों तरफ लोग निवास रत हैं। आग घरों तक पहुंचती तो बड़ी घटना भी हो जाती। पैरावट में आग लगने का कारण अज्ञात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *