पांच को सुबह 10 बजे हवन-पूजन और दोपहर तीन बजे अदा होगी झंडे की रस्म

भास्कर न्यूज | जालंधर सोढल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी की ओर से सोमवार को श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। कमेटी प्रधान यशपाल ठाकुर, महासचिव रवि मरवाहा और कैशियर महेंद्र प्रभाकर ने बताया कि इस वर्ष बाबा सोढल जी का पावन मेला पांच और 6 सितंबर को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पांच को सुबह 10:00 बजे हवन होगा। दोपहर तीन बजे झंडे की रस्म अदा होगी। रात नौ बजे महामाई का जागरण होगा। यहां चेयरमैन जयपाल ठाकुर, अजय कुमार, श्रीराम जग्गी, केवल कृष्ण चोपड़ा, राजेश शर्मा, नरेश सहगल व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *