पांच जोन में बांटा कोटा नगर निगम:कामों के लिए इंजीनियर्स के बीच कामों का विभाजन, अलग अलग वार्डों का देखेंगे काम

कोटा में नगर निगम एक हो चुका है। हालांकि अभी तक नए पदों पर भर्ती नहीं हुई है और दूसरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी होना बाकी है। इसी बीच शहर के वार्डों में काम न अटके और समय पर काम हो इसके लिए अलग अलग इंजीनियर्स के बीच काम का विभाजन किया गया है। कोटा नगर निगम को पांच जोन में बांटा गया है। निगम आयुक्त ने निगम के सभी अभियंताओं को वार्डों के हिसाब से काम विभाजन किया है। इस व्यवस्था के अनुसार एक अधिशाषी अभियंता के साथ एईएन व 3 से 4 जेईएन को लगाया गया है। साथ ही सभी को निगम के 100 वार्डों को विभक्त कर उनमें करवाए जाने वाले कामों की जिम्मेदारी दी गई है। अलग अलग जोन में रोड कटिंग, नल अनुभाग, सीवरेज, विद्युत संबधित और गैराज संबधित समेत कई काम इन्हें अलग अलग वार्डों में दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता महेश चंद गोयल के अधीन सभी अभियंता काम करेंगे। अधिशाषी अभियंता संजय विजय के साथ सहायक अभियंता तौसिफ खान को लगाया है। उनके साथ 4 जेईएन रहेंगे। इन्हें जोन 3 व 4 के वार्ड 25,26, 27,50, 51 समेत 17 वार्ड आवंटित किए गए हैं। अधिशाषी अभियंता ए. क्यू कुरैशी के साथ सहायक अभियंता भुवनेश नावरिया को व 4 जेईएन को लगाया है। इन्हें जोन 3 व 4 के 24 वार्ड आवंटित किए गए हैं। अधिशाषी अभियंता शिल्पा चित्तौड़ा के साथ सहायक अभियंता लक्ष्मी नारायण बड़ारिया व 3 जेईएन लगाए हैं। इन्हें जोन कोटा में एक नगर निगम होने के बाद 3 व 5 के 18 वार्ड आवंटित किए गए हैं। अधिशाषी अभियंता कुलदीप प्रेमी के साथ सहायक अभियंता राजेश कुमार व मोतीलाल चौधरी को व 4 जेईएन को लगाया है। इन्हें जोन एक व दो के 19 वार्ड आवंटित किए हैं। अधिशाषी अभियंता तनुज शर्मा के साथ सहायक अभियंता तिवारी व सतीश मीणा को और इनके साथ 6 जेईएन को लगाया गया है। इन्हें जोन 2 व 5 23 वार्ड आवंटित किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *