पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए किसानों का समूह रवाना:राजस्थान के अलग-अलग केंद्रों​​​​​​​ में लेंगे तकनीक की जानकारी

राज्य पोषित योजना के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए जिले से 30 प्रगतिशील किसानों का एक समूह सोमवार को राजस्थान के लिए रवाना हुआ। किसानों की बस को विधायक मुकेश टंडन एवं अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों को 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक राजस्थान के अलग-अलग इलाकों का भ्रमण कराया जाएगा। उद्यानिकी फसलों की उन्नत तकनीकी से खेती कराने के लिए पॉली हाउस, शेडनेट हाउस में सब्जीयों की खेती और उद्यानिकी फसलें फल, सब्जी, मसाला की उन्नत खेती करने वाले किसानों को कराकर तकनीक की जानकारी दी जाएगी। किसानों को राजस्थान के उद्यानिकी महाविद्यालय झालाबाड, कृषि विज्ञान केन्द्र झांलाबाड, नीबू वर्गीय केन्द्र कोटा, कृषि विज्ञान केन्द्र कोटा, सब्जी फसलों का उत्कृष्ट केन्द्र बूंदी, राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र अजमेर के केंद्रो का भ्रमण कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *