पांच बाइक चोरी का खुलासा नाबालिग समेत छह गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर कोतवाली और गांधीनगर पुलिस ने बाइक चोरी के 5 मामलों का खुलासा किया है। कार्रवाई में एक बालिग समेत 5 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए। आरोपियों के पास से 4 चोरी की बाइक बरामद हुईं। इनकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये है। एक बाइक को घटना में इस्तेमाल करने पर जब्त किया गया है। कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी की बाइक चलाते पकड़ा। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करना कबूला। उसने बताया कि यह काम दो साथियों के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने तीनों से बाइक बरामद कर ली। अपराध प्रमाणित होने पर सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गांधीनगर पुलिस ने सूर्यकांत राजवाड़े को पकड़ा। उसकी उम्र 18 साल है। वह भुनेश्वरपुर चिखलापारा, थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर का रहने वाला है। उसके साथ दो नाबालिग भी पकड़े गए। पूछताछ में तीनों ने शहर और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने थाना गांधीनगर की शिवधारी कॉलोनी से अपाचे बाइक, थाना मणिपुर जिला अस्पताल से एनएस 160, जून माह में टीवीएस अपाचे और थाना दरिमा से यामाहा बाइक चोरी करना कबूला। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक घटना में प्रयुक्त बाइक और एक चोरी की बाइक जब्त की। दो बाइक सूरजपुर कोतवाली में जब्त की गईं। एक बाइक की बरामदगी बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *