पांच राज्यों के 9 कोर्ट कॉम्पलैक्स को उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलने के बाद परिसर खाली कराए, पुलिस टीमें और डॉग स्क्वाड जांच में जुटे

पंजाब, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के 9 कोर्ट परिसर को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद कोर्ट परिसर खाली करा लिए गए हैं। पुलिस की टीमें और डॉग स्क्वाड जांच कर रही है। सभी जगह दहशत का माहौल है। सभी जगह धमकी ई मेल के जरिए मिली है। पंजाब के फिरोजपुर, मोगा, रोपड़ जिला अदालत को भी थ्रेट कॉल आई है। वहीं, हिमाचल हाईकोर्ट को भी धमकी मिली है। इससे वहां दहशत का माहौल है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जिला एवं सेशन जज की मेल पर यह धमकी आई है। जिसके बाद कोर्ट कॉम्पलैक्स को खाली कराया जा रहा है। हालांकि यह मेल कहां से आई और किसने भेजी व इसमें क्या लिखा है, इसके बारे में कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि एहतियात के मद्देनजर पार्किंग को भी खाली कराया जा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस की कई टीमें कोर्ट परिसर की जांच कर रही हैं। इससे पहले अमृतसर, जालंधर और पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार में 4 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी बिहार के 4 कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें पटना सिविल कोर्ट, पटना सिटी कोर्ट, किशनगंज सिविल कोर्ट, गयाजी सिविल कोर्ट शामिल है। धमकी एक अज्ञात मेल के जरिए दी गई है, जिसमें लिखा है- ‘कोर्ट परिसर में 3 RDX रखा है। 2.30 बजे कोर्ट को बम से उड़ा देंगे।’ धमकी के बाद प्रदेश के सभी कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है। वकील और जज अपने चैंबर से बाहर निकल गए हैं। पटना के पीरबहोर थाने की पुलिस कोर्ट परिसर में छानबीन कर रही है। फिलहाल कोर्ट को बंद कर दिया गया है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। पटना सिविल कोर्ट में जो भी लोग आ रहे हैं, उन्हें लौटाया जा रहा है। कैदी, गवाह सभी को लौटा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला कोर्ट को बम (RDX) से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति ने भेजी है। धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिला न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सभी जजों, वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *